डा. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर के सालाना समारोह में सांस्कृतिक कार्यक
धर्मपुर (मंडी)। डाॅक्टर विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल धर्मपुर ने आठवां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को मनाया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि धर्मपुर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. रमेश धलारिया रहे। विशिष्ट अतिथि बीएमओ डाॅ. धर्मपाल वर्मा ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नाटी डालकर खूब समां बांधा। योग प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया
। मुख्य अतिथि ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए अभी से तैयारी करें। इस दौरान उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें अदिती भारती, अंकुश नेगी, तनिका, शिवांग, सोनाक्षी, आदित्य, अदिती ठाकुर, जानवी, विपुल, अलविना नेगी, अन्नया शर्मा, मन्नत, अक्षय ठाकुर, मन्नत पठानिया आदि शामिल रहे। इस मौके पर संस्था के एजीएम भारत ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद