फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुनंदा, अमिका शैल के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला। गायिका ने जुगनी, तेरी नवीं सहेली दे नाल, मैंनू दूजी वार प्यार होया सोनया तेरे नाल, नौ मशूका यार दियां, लट्ठे दी चादर समेत अन्य गानों से दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन


सुनंदा के साथ उनकी हिमाचली सहयोगी ने पहाड़ी नाटी कुल्लू मनाली लागा मेला, तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपना, रोहड़ू जाना गीत गाकर खूब माहौल बनाया।

पार्श्व गायिका अमिका शैल ने आज की रात मजा हुस्न का आखों से लीजिए, लैला मैं लैला, सारा जमाना हसीनों का दीवाना, टिप टिप बरसा पानी, दमादम मस्त कलंदर समेत अन्य गानों से दर्शकों को झुमाया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों ने नृत्य से अपने देश की कला से सबको रूबरू करवाया। प्रदेश के लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाए। मंडी की बेटी ममता भारद्वाज ने गीतों की झड़ी लगा कर दर्शकों को नचाया।

मंच पर आते ही आज की रात मजा हुस्न का, पहाड़ी नाटी पोशा माघा री रातड़ी, उड़ी उड़ी डाली डाली पीलिए पंछिया देया मेरे सजणा सनेहा हो, चढ़ी आया पाणी देखो शांढुए मदाने, पंजाबी गीत इक मुंडा पंजाबी, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी और ढोल जगीरों दा आदि गीत प्रस्तुत किए।सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बीरी सिंह दल के कलाकारों ने शहनाई और ढोल नगाड़ों की थाप से की। प्रभा ने मंडी लागी जातरा हाए गे शिवादासिए, बालकृष्ण ने म्हारे भांणजा गोकुल नंदा गिंदुए री खेला, शिवमन ने मेरे मेहबूब कयामत होगी, विवेक मौर्य ने मौला मेरे ले ले मेरी जान, भगतराम और साथियों ने पारंपरिक गुग्गा गाथा की प्रस्तुति से समां बांधा। सनी वाशुदेवम, अमायरा, संजीव कुमार और संगीत सदन के प्रशिक्षु नौनिहालों ने भी बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन






साउंड सिस्टम को कोसा, कहा- इसमें मेरा कसूर नहीं

पंजाबी गायिका सुनंदा ने साउंड सिस्टम को सेट करवाने में ही पांच मिनट ले लिए। उन्होंने ऑकेस्ट्रा पर साउंड छोड़ने का दो बार आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान सुनंदा साउंड सिस्टम को कोसती रहीं। कहा कि दर्शकों के पास आकर ही गाना गा दूं। दर्शकों को सुनाई नहीं दे रहा तो इसमें मेरा कसूर नहीं है। मैं तो इतने दूर से आप सभी के लिए आई हूं। साउंड सिस्टम से नाराज स्टार कलाकार ने माहौल न बनता देख खुद दर्शकों के बीच जाकर गाना शुरू कर दिया। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्हें मंच पर वापस ला दिया गया।
विज्ञापन

मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद

मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें