फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ...सैंज म्हारा होटल गाने पर झूमे दर्शक, नाटियों ने बांधा समा

विज्ञापन
बालीचौकी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती राखी गौतम व मौजूद दर्शक। संवाद
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में चल रहे जिला स्तरीय बालीचौकी मेले की सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक रमेश ठाकुर व राखी गौतम के नाम रही। संध्या में नामी कलाकारों ने अपने सुरीली आवाज में गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का आगाज करते हुए लोक गायक रमेश ठाकुर ने मंच संभालते हुए पहाड़ी भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने बाकी पड़ोसन, सैज म्हारा होटल, मनमौजी तुम, ओ विमला बैशी ढुंनणी दुई गप्पा, लाल सेउरा दाना भलिए, हरी भरी धाने री शेरिए भलिए, प्यारा लगदा झेचिए प्यारा लगदा नाटी रा ढोलकु प्यारा लगदा, फिल्मी गीत कांची रे कांची रे सहित हिंदी, पहाड़ी व पंजाबी गीतों की झड़ी लगाते हुए दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। वहीं, बिलासपुर से राखी गौतम के मंच पर आते ही दर्शकों ने सीटियों व तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इशारों इशारों में दिल लेने वाले बता ये हुनर तुने सीखा कहां से, तुमसे मिलना बातें करना बड़ा अच्छा लगता है, सिटी बजाए दिल धड़काए लड़का आंख मारे, तेरी बातों का काजल, दिवाने तो दीवाने है, नाटी सूरज लागा डुबदा लगी पौड़दी छांव सहित अन्य पहाडी, हिंदी व पंजाबी गीतों का तड़का लगाते हुए दर्शकों का खूब झूमाया। जबकि राहुल शर्मा ने सावन में लग गई आग, मस्ती भरी रात है,जट यमला पगला दीवाना, मुंगडी जोगे ना रह कह मना, तेरा मेरा प्यार अडिए बचपनों रा, मामिए ढाड़ू बिसरा, जान जान मेरी आमिए आदि गीतों से दर्शकों का मंनोरजन किया।
सांस्कृतिक संध्या में व्यापार मंडल बालीचौकी के अध्यक्ष यशवंत सिंह शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। जिनका मेला कमेटी अध्यक्ष दिले राम की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बालीचौकी नितेश कुमार, उपप्रधान बबलु, व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।

बालीचौकी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती राखी गौतम व मौजूद दर्शक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें