फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिन-दिहाड़े दुकान से नकदी चुराने वाला आरोपी 20 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलडैम बिलासपुर से दबोचा, सीसीटीवी फुटेज बनी पुलिस की मददगार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। पंडोह बाजार में दिनदहाड़े बिजली की एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोलडैम, बिलासपुर क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन




बीते शनिवार दोपहर पंडोह बाजार स्थित बिजली की दुकान में यह चोरी हुई थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर दुकान के गल्ले से नकदी चोरी की और भाग गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में पुलिस जांच के लिए सबसे अहम सुराग साबित हुई। इस संबंध में पुलिस चौकी पंडोह में शनिवार (16 मई) को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस चौकी पंडोह के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी मनोज ठाकुर और आरक्षी अमित ठाकुर की टीम ने मामले की जांच का जिम्मा संभाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान रवि कुमार, निवासी बंजार के रूप में की। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें