फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में हुआ टीजीटी टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, 163 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच रविवार को टीजीटी टेट परीक्षा दो चरणों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 163 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह साढ़े दस से साढ़े बारह बजे तक हुई टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा में 110 और दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक आयोजित टीजीटी हिंदी परीक्षा में 53 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और नकल सामग्री, मोबाइल, बैग, हेडफोन व स्मार्ट वॉच जैसे उपकरण प्रतिबंधित रहे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने दोनों चरणों की व्यवस्था का जायजा लिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित रहा और परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें