मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान रेहड़ी-फड़ी लगाने तथा झूलों की स्थापना के लिए आमंत्रित निविदाओं की अंतिम तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। अब रेहड़ी-फड़ी से संबंधित निविदाएं 7 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक तथा झूलों की स्थापना के लिए निविदाएं 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक जमा करवाई जा सकेंगी।
दोनों श्रेणियों की निविदाएं संबंधित अंतिम तिथि के दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएंगी। सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी के लिए पहले निविदा जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 जनवरी निर्धारित की गई थी। झूलों की स्थापना के लिए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी दोपहर 1 बजे से बढ़ाकर 5 फरवरी दोपहर 1 बजे कर दी गई है। संवाद