फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार दिन में 6 डिग्री बढ़ा पारा, सुबह-शाम अभी भी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 32 डिग्री तक पहुंचा तापमान, सीजन के हिसाब से 30 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में पिछले 4 दिन में 6 डिग्री तापमान के बढ़ने से अब दिन के समय गर्मी सताने लगी है, जबकि सुबह-शाम अभी भी ठंड है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 4 दिन पहले बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

जिले में गर्मी के बढ़ने से रविवार को अधिकतर बाजारों में दोपहर के समय लोगों की चहल-पहल कम देखी गई। कई लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों के नीचे छाया में बैठे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक जिले में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 9 मई को जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिले में एक मार्च से अब तक 170 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 131 एमएम होनी चाहिए थी। यानी जिले में 30 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, एक मई से 5 मई तक जिले में 1.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अनुमानित 7.8 फीसदी थी। यानी जिले में मई माह में माइनस 77 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। उधर, मौसम के साफ रहने से किसानों और बागवानों की चिंता खत्म हो गई है। जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, पधर समेत कई उपमंडलों में गेहूं की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है। ऐसे में मौसम के साफ होते ही गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रहा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार 32.6 डिग्री 12.9 डिग्री
शनिवार 31.6 डिग्री 11.0 डिग्री
शुक्रवार 31.2 डिग्री 8.2 डिग्री
वीरवार 26.1 डिग्री 10.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें