फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के बताए गुर

विज्ञापन
न्यू क्रिसेंट स्कूल गरोडू में मॉक ड्रिल से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के दौरान बचाव की जानका? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। किसी भी प्रकार की आपदा आने पर विद्यार्थी घबराएं नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। यह बात दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने न्यू क्रिसेंट पब्लिक स्कूल गरोडू में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

सकलानी ने कहा कि भूकंप के झटके महसूस होने पर खुले मैदान में जाएं। आग की घटना पर अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित करें। उन्होंने स्कूल में मौजूद अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं घटना और दुर्घटना में घायलों को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाने की बारीकियां भी सिखाईं। प्रधानाचार्य शशिकिरण शर्मा ने बताया कि आपदा प्रबंध समिति का गठन कर विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा से निपटने पर जागरूक किया जाता है।
स्कूल में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों के अलावा हॉजड्रिल और जल भंडारण की भी व्यवस्था कर रखी है। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को हर आपदा से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत करना स्कूल प्रबंधन की प्राथमिकता रही है। कार्यशाला में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें