फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृषि प्रसार अधिकारियों को बताए पोषक अनाजों के स्वास्थ्य लाभ

Sun, 21 Jul 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में पोषक अनाज पर उद्यमिता विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के 19 कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्र की प्रधानाचार्य डॉ. प्राची ने प्रतिभागियों को पोषक अनाजों की महत्ता, स्वास्थ्य लाभ और खाद्य सुरक्षा में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने विभिन्न प्रकार के पोषक अनाजों की पहचान और उनके वैज्ञानिक विधि से उत्पादन करने पर जानकारी दी। डॉ. सतीश गुलेरिया ने पोषक अनाजों पर उद्यमिता का दायरा, प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रसंस्करण पर प्रकाश डाला। डॉ. कल्पना आर्य ने पोषक अनाजों के व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. बीडी शर्मा ने पोषक अनाजों की ब्रांडिंग, लेबलिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग और इनकी आपूर्ति शृंखला प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान यशपाल चंदेल स्टार्टअप उद्यम ने पोषक अनाजों के क्षेत्र में मौजूदा उद्यमियों के साथ अपनी साझेदारी के अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पोषक अनाजों की फसलों के खेतों का भ्रमण भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें