जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर करीब चार साल के बाद रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। रेलवे विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। चक्की पुल की गुणवत्ता की जांच तकनीकी टीम ने शुरू कर दी है। पठानकोट से गुलेर तक 72 किलोमीटर रेल पटरी पर रेल इंजन के ट्रायल सफल रहे। यहां से आगे कोपरलाहड़ तक करीब 18 किलोमीटर रेल पटरी पर रेल इंजन का ट्रायल पूरा होने के बाद पठानकोट से सीधे जोगिंद्रनगर तक रेलगाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
पहले 26 जनवरी को रेलगाड़ियों के शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन मौसम में आए बदलाव के चलते यह संभव नहीं हो पाया। रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार चक्की पुल का तकनीकी ट्रायल जल्द शुरू होगा। पठानकोट के समीप इस रेल मार्ग को जोड़ने वाले चक्की रेलवे पुल चार साल पहले 20 अगस्त 2022 को क्षतिग्रस्त हो गया था।
...
पठानकोट से गुलेर तक करीब 72 किलोमीटर रेल ट्रैक पर इंजन का ट्रायल सफल रहा है। कोपरलाहड़ तक रेल इंजन का ट्रायल पूरा होने और चक्की पुल का तकनीकी निरीक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही जोगिंद्रनगर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी।
-सुभाष राज, सहायक रेलवे डिवीजनल, उत्तर रेलवे जम्मू डिवीजन
000