फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 65 किलोग्राम भार में नवीन और अविनाश ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पारस स्कूल भवारना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर/भवारना(कांगड़ा)। पारस पब्लिक स्कूल भवारना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एलीट पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यातिथि पालमपुर के महापौर गोपाल नाग ने किया। प्रतियोगिता में ओलंपियन प्रतिभागी आशीष चौधरी व विश्व स्तरीय रजत विजेता अविनाश जम्वाल समेत प्रदेश भर से 20 से 40 वर्ष की आयु के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करीब 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यतिथि गोपाल नाग ने प्रदेश बॉक्सिंग संघ को आश्वासन दिया कि वह जल्द बैठक कर बॉक्सिंग खेल को पालमपुर में शुरू कराने को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके एचपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव एसके शांडिल बतौर अंतरराष्ट्रीय जज सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 50 किलोग्राम भार में कांगड़ा के सुमित, मंडी के विशाल, हमीरपुर के अभिषेक, ऊना के जश्न सिंह, 55 किलोग्राम में शिमला के नकुल, बिलासपुर के प्रियांशु, मंडी के बादल, 60 किलोग्राम में हमीरपुर के शिवांक सिंह, बिलासपुर के आयर्न नेगी, किन्नौर के आशीष कुमार, कुल्लू के हर्षदीप व 65 किलोग्राम भार में लाहौल स्पीति के नवीन व बिलासपुर के अविनाश जम्वाल अपने अगले दौर के मैचों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें