फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना पर गरजे शिक्षक, जगह-जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश में लागू नई क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ शिक्षक बिफर गए हैं। रविवार को उपमंडल स्तर पर शिक्षकों ने इसके खिलाफ नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन कर सरकार को इस अधिसूचना को वापस लेने की चेतावनी दी। आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू करने का भी शिक्षकों ने एलान किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ सदर-एक, सदर-दो और साईगलू इकाई के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें प्राथमिक शिक्षा विभाग की नई प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आपत्ति दर्ज करवाई। प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में नई व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। इसके अनुसार अब छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण शिक्षा विभाग के अधीन रहेगा, जबकि प्राथमिक शिक्षा (पहली से पांचवीं) का नियंत्रण जिला अधिकारियों के पास होगा। संघ ने इस व्यवस्था को शिक्षकों के हितों के विपरीत बताया है।
सरकार निर्णय पर पुनर्विचार करे

जोगिंद्रनगर : गांधी वाटिका में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षा खंड चौंतड़ा-एक, चौंतड़ा-दो, द्रंग एक के प्राथमिक शिक्षकों ने एकजुट होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार जागृति राठौर को ज्ञापन सौंपा। पीटीएफ जिला महासचिव अतुल लखनपाल ने कहा कि नई क्लस्टर शिक्षा प्रणाली में खंड प्राथमिक शिक्षक अधिकारी की शक्तियों को छीन लिया गया है और केंद्रीय मुख्य शिक्षक को प्रधानाचार्य के अधीन कर दिया है। शिक्षा खंड द्रंग प्रथम के अध्यक्ष कपिल राव ने कहा कि यह अधिसूचना प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के हितों के विपरीत है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लता ठाकुर, गोपाल सिंह, अंजना ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, राजवीर और सुशील कटोच ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बावजूद शिक्षकों के मनोबल को गिराने के लिए ऐसी अधिसूचना को जबरन थोंपा जा रहा है।
विज्ञापन

सरकाघाट : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोपालपुर प्रथम के अध्यक्ष दिनेश सरोच, खंड द्वितीय के सुनील ठाकुर व धर्मपुर प्रथम के अभिजीत सकलानी की अगुवाई में रोष प्रदर्शन और रैली निकाली गई। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें क्लस्टर प्रणाली को प्राथमिक शिक्षा और शिक्षकों पर कुठाराघात बताया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें