फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेशनल बिल्डर अवार्ड से नवाजे शिक्षक और वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में रोटरी अवार्ड से सम्मानित  वरिष्ठ नागरिक व ​शिक्षक, रोटरी पदा​धिकारियों के साथ।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर ने रविवार को ढेलू में नेशनल बिल्डर अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। करीब 12 विभूतियों को सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा और सचिव रणजीत कटोच ने की। पांच शिक्षकों और सात वरिष्ठ नागरिकाें को रोटरी अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में वरिष्ठ नागरिक बीरबल राणा, सेवानिवृत्त कैप्टन मेघ सिंह, मस्त राम, रत्न चंद, सेवानिवृत्त शिक्षिका वीना कौशल, सुकन्या सूद को रोटरी के नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में अनामिका, निशा देवी, सुरेंद्र सिंह, मंगत राम, रमेश कुमार को रोटरी प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। रोटरी अध्यक्ष चंद्रभूषण शर्मा और सचिव रणजीत चौहान ने बताया कि रोटरी क्लब अब तक सौ से अधिक शिक्षकों व वरिष्ठ नागरिकों को अवार्ड से नवाज चुका है। इस मौके पर रोटेरियन अर्चना, सीमा, रमन, आशा, अनुराग, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें