फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अध्यापिका निशा ठाकुर को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में सेवारत अध्यापिका निशा ठाकुर को विश्व संवाद केंद्र शिमला के तत्वावधान में मंडी में आयोजित ‘क्रिएट फॉर द नेशन’ मिलन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। ्र
विज्ञापन

निशा ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में प्रवक्ता (हिंदी) के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से उन्हें सोशल मीडिया पर पहचान मिली। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग नशे, विशेषकर चिट्टे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चुनौती है। इसी उद्देश्य से वह अपने यूट्यूब एवं सोशल मीडिया चैनल ‘निशा ठाकुर’ के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें