फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अश्वनी कुमार की नियुक्ति संवैधानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की मंडी कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार को मंडी जिला कार्यकारिणी ने समर्थन किया है। मंडी कार्यकारिणी ने प्रदेशाध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार की नियुक्ति को संवैधानिक बताया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रेस सचिव डा. लेखराज ने बताया कि पूर्व में रहे प्रदेशाध्यक्ष कल्याण भंडारी के त्याग पत्र के बाद सरकाघाट स्कूल में हुई राज्य स्तरीय बैठक में सात जिलाध्यक्षों और एक महासचिव के समर्थन के बाद डा. अश्वनी कुमार को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।
कार्यकारी अध्यक्ष को प्रदेशाध्यक्ष की कमान बहुमत के साथ एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया। संघ के प्रधान कृष्ण भारती, महासचिव दिनेश कुमार, वित्त सचिव मित्रदेव, प्रकाश चंद, विक्रम सिंह, कांता शर्मा, सोनू सेन, निर्मल सेन, मीनाक्षी ठाकुर, अनिता शर्मा, हर्षणा बैहल, कमलेश कुमार, रणजीत सिंह, किशन बुशैहरी, जगदीश कुमार, दिनेश कुमार, नगार सिंह, मनसा राम, पवन कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, हुक्म चंद, ललित पठानिया, वीना शर्मा, सर्वमंगला, अनिल ठाकुर, राजेंद्र कुमार, ठाकरू राम, अविनाश, रामधन, मनोज वालिया, देवेंद्र शर्मा, बाल किशन, दया राम ठाकुर, कुलदीप कुमार, बलवीर, सुरेश ठाकुर, दलीप सिंह, इंद्र वर्मा, पुष्प राज, नरेंद्र चंदेल ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार को बधाई दी और उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

प्रेस सचिव डा. लेखराज ने बताया कि संघ का डा. अश्वनी कुमार के प्रति विश्वास है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार ने कहा कि संघ एकजुट है और जल्द ही मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम वीरभद्र सिंह से मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें