फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा से पिटाई का आरोप

Fri, 05 Dec 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की शिकायत पर गोहर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

शिकायत में बेटी को थप्पड़ जड़ने और पिटाई का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की एक सरकारी पाठशाला में अध्ययनरत आठवीं कक्षा की छात्रा ने वीरवार को स्कूल के ही एक शिक्षक पर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां की शिकायत पर इस संबंध में पुलिस थाना गोहर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूल से घर पहुंची बेटी ने मां को व्यथा बताई। इस पर मां ने थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में मां ने शिक्षक पर बेटी को थप्पड़ मारने और अन्य कई तरह के आरोप लगाए है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि थप्पड़ क्यों मारे और पूरी घटना क्या हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष से पूछताछ के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रा के पिता ने वीरवार शाम करीब सवा चार बजे फोन कर बताया की एक शिक्षक ने उनकी बेटी को बाल से घसीटा और पिटाई की है। इस संबंध में उन्हें किसी शिक्षक और विद्यार्थी ने नहीं बताया है। बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में छात्रा व शिक्षक से बातचीत की जाएगी। स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें