सरकाघाट उपमंडल के भरनाल बाल गृह में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चे को जागरूकत करते चिक्त
पटड़ीघाट (मंडी)। एकीकृत एसटीआई, एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस जांच शिविर के तहत बाल गृह भरनाल में बच्चों के टेस्ट किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र ढलवाण की प्रभारी डॉ. कनिका ठाकुर ने टीम की अगुवाई की।
टीम में शामिल आईसीटीसी लैब के टेक्नीशियन कमल शर्मा ने बच्चों के सैंपल लिए गए। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के परामर्शदाता सोनू कुमार और चंपा ठाकुर ने बाल गृह में रह रहे बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे दिनचर्या को बेहतर बनाएं। डॉक्टर कनिका ने बच्चों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित पौष्टिक आहार नियमानुसार लेने बारे जागरूक किया। इस शिविर में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक माया देवी, आशा कार्यकर्ता रामप्यारी ने भी सहयोग दिया। बाल गृह के प्रभारी प्रेम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग का शिविर के आयोजन को लेकर आभार जताया।