फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थाची के नालागढ़ में दिनदहाड़े पेड़ पर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी/थाची (मंडी)। थाची क्षेत्र के नालागढ़ में दिनदहाड़े एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार दोपहर के समय अचानक तेंदुआ पेड़ पर दिखाई दिया। इससे लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए के दिखने के बाद से बच्चों का घर से निकलना बंद हो गया है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। क्षेत्र में पशुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कुछ दिन से आसपास के इलाके में घूम रहा है। स्थानीय निवासियों राम सिंह, श्याम लाल, रीता देवी, लाल सिंह सहित अन्य ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। लोगों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। डीएफओ नाचन एसएस कश्यप का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और जल्द यहां पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें