फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरनोटा-जमनी सड़क की टारिंग दो दिन में ही उखड़ी

विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र की सरनोटा-जमनी सड़क, जिसकी टारिंग पर सवाल उठ रहे हैं। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सरनोटा-जमनी मार्ग की टारिंग दो दिनों में ही उखड़ गई है। यह आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उन्होंने ठेकेदार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। दोबारा टारिंग करने की मांग उठाई है। खराब टारिंग के खिलाफ विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

कहा कि टारिंग में लापरवाही बरती जा रही है। वर्षों से सरकार ने इस मार्ग की सुध नहीं ली। अब जब टारिंग की जा रही है तो वह घटिया किस्म की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, धर्मेंद्र नेगी, सन्नी ठाकुर, संतोष ठाकुर, ज्ञान चंद, अमर सिंह, बृजलाल, राकेश कुमार, सुभाष कुमार ने ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कहा कि ऐसा काम सहन नहीं होगा। यदोपति ठाकुर ने चेताया कि मार्ग की टारिंग को दोबारा से सही तरीके से करवाया जाए अन्यथा सरकार तथा प्रशासन का घेराव किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि टारिंग का काम चल रहा है। अगर कहीं पर टारिंग उखड़ी है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें