सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के भद्रोही में शातिरों ने एक घर के ताले तोड़ डाले। घर के बाथमरूमों में लगे नल समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस थाना सरकाघाट में दो मई को लेखराज परमार गांव भद्रोही, तहसील सरकाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के ताले तोड़कर बाथरूमों से करीब 37 नल चोरी किए गए हैं। शातिर किचन में लगे गीजर भी चुरा ले गए। मकान मालिक घर पर नहीं रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए शातिर ने घर को निशाना बनाया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के एक दिन बाद ही चोरी के आरोप में विजय कुमार उर्फ रोहित (22) निवासी गांव भद्रोही को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी को पैसों को जरूरत थी और इसी की पूर्ति के लिए उसने चोरी की। उधर, एसएचओ रजनीश ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद