फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में भेजे जाएं टैंकर

Thu, 19 May 2016 06:07 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चौंतड़ा में पेयजल किल्लत के सिलसिले में आयोजित बैठक के बाद किसान सभा के पदाधिकारी एवं ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पेयजल संकट पर हिमाचल किसान सभा ने चिंता जताई है। हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर विधान सभा क्षेत्र में पानी के स्रोतों की कमी नहीं है। बावजूद इसके आज तक किसी भी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए गंभीरता से कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन



चौंतड़ा में पेयजल संकट के सिलसिले में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कुशाल भारद्वाज ने कहा कि चौंतड़ा क्षेत्र के मालू, बदेहड़, मचकेहड़, सैंथल, पडैन, पसल, संगनेहड़, भैरू सतैन, टिकरी मुषैहरा आदि स्थानों पर पानी की भारी कमी है।

इसी तरह नेरी-लांगणा क्षेत्र के नेरी, चिम्हणू, कोटला, धूड़ली, छो, प्रैण, खड़ीहार में भी पीने के पानी की कमी है। लडभड़ोल क्षेत्र के तुल्लाह, खद्दर, कथौण, खुड्डी, कोलंग, सपड़ोह, करलोण, बीरू, बलोटू, कुम्हारनू, सिल्ह, सिमस, पंजालघ, भराड़पट्ट, भड़ोल, गोलवां, गंगोटी, निमेलरी, छंछेहड़, पतरैण, रक्तल, रोपड़ू, चंघेड़-बनगोटा आदि गांव भी पीने के पानी की किल्लत झेल रहे हैं। रणा रोपा क्षेत्र की नौहली, बिहूं व भराड़ू पंचायतों में भी पानी की किल्लत है।
विज्ञापन


द्रुब्बल, पिपली, कुठेड़ा, द्राहल, धार, चल्हारग और बल्ह पंचायत के अनेक गांव भी पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में पीने के पानी की किल्लत है। वहां टैंकरों से तुरंत पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाया जाए। चौंतड़ा में हुए किसान प्रदर्शन को बीडीसी सदस्य कामरेड किशोरी लाल, किसान सभा के खंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार, पूर्ण चंद, सुरजीत, रंगीलू राम, शोभा राम, विद्या देवी, रमा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें