फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला में तमन्ना, स्लोगन में पूनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं के दीपक हेड बॉय और प्रांजल बनीं हेड गर्ल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। लोकतंत्र की मजबूती में मतदान की अहम भूमिका को समझाने के उद्देश्य से गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में शनिवार को मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, उसकी उपयोगिता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप देने के लिए मतदान प्रणाली के माध्यम से हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव भी करवाया। विद्यार्थियों ने उत्सुकता और अनुशासन के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव परिणामों में कक्षा 11वीं के दीपक को हेड बॉय तथा प्रांजल को हेड गर्ल चुना गया। चित्रकला में 11वीं की तमन्ना ने प्रथम, 10वीं कक्षा के जीवन और सानिया संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में 10वीं की पूनम प्रथम तथा 11वीं की खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुभाष यादव ने विद्यार्थियों को कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जयपाल, बीएससी अध्यापक सोमनाथ, यशिका ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें