फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तमन्ना और दिनेश दिल्ली में खेलेंगे कॉर्फबाल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। स्थानीय कॉलेज की पीजीडीसीए की छात्रा तमन्ना कुमारी और छात्र दिनेश का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कॉर्फबाल प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित लीग का आयोजन स्पोर्टी भारत एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कॉर्फबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता नई दिल्ली स्थित त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
लीग के तहत 12 से 18 सितंबर तक खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद मुख्य लीग मुकाबले 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक खेले जाएंगे। तमन्ना कुमारी और दिनेश की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल, उपप्राचार्य डॉ. राजीव राणा, खेल विभाग के प्रो. दिनेश कुमार और समस्त कॉलेज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें