फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गानों पर खूब झूमे अभिलाषी विश्वविद्यालय के छात्र

Wed, 03 May 2017 10:47 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अभिलार्षी यूनिवर्सिटी के टेक फेस्ट अभिकृति 2017 की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। चैलचौक स्थित अभिलाषी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय टेक फेस्ट अभिकृति-2017 धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को फेस्ट की सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने नॉन स्टाप नाटियों से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जमकर नचाया। कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से करीब 3 घंटे तक दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और पूरा पंडाल देर तक नाटियों पर झूमता रहा।
विज्ञापन


 संध्या का आगाज विश्वविद्यालय के छात्र जंजैहली निवासी खुशवंत सिंह ने फिल्मी गीतों से किया। जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अन्य छात्र निकेत शर्मा ने भी पंजाबी गीतों ..लगाके तीन पैग बलिये समेत नॉन स्टाप पंजाबी गीतों से युवाओं को नचाया। इसके बाद नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सतगुरु वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। कुलदीप ने ..जियुणे रा आई गया मजा, बिच पाउंदी लागी नाटी भाई री सालिये, नाटी किंग दे गाणे बलिये तथा रोहडू जाणा मेरी आमिए आदि नाटियों से पूरे पंडाल में बैठे छात्र छात्राओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप शर्मा ने अपनी हिट से हिट नाटियां पेश कर टेक फेस्ट अभिकृति 2017 को चार चांद लगाए।

     इससे पूर्व निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज तेज सिंह चौधरी ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अभिलाषी विश्वविद्यालय के चांसलर डा. आरके अभिलाषी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों को पारितोषिक वितरित किए। जिनमें बीएएमएस से प्रीति डोगरा और प्रियंका ठाकुर, एम फार्मा से पंकज कुमार और सुनिधि महंत, एमबीए से निशा, एमएसीई जियोलॉजी से प्रतिभा शर्मा, एमएसीई केमिस्ट्री से दीक्षा ठाकुर, फार्मेसी से किलयांसवर, पेमालामू और रवि शिखा ठाकुर, बीएसीई एग्रीकल्चर से शिवाली ठाकुर, यमन, शैलजा चंदेल और टारलिंगा मूसेरपा, इंजीनियरिंग से ताओतारा, शालीराय, भावना देवी, आमिर खान, शाकिबमु ताक, अपूर्व वशिष्ठ, चेतन कुमार, नरेंद्र आनंद मोहन, करीना, थिना ललेपचा और उम्मेद, यूसुफ तथा बीबीए, बीसीए और एमसीए से यांगलिका भूटिया, पुष्पा और प्रियंका समेत अनेक छात्रों को पारितोषिक दिए गए। इस मौके पर प्रो. चांसलर ई. ललित अभिलाषी और फाइनांस ऑफिसर नरेंद्र कुमार समेत अभिलाषी विश्वविद्यालय प्रबंधन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें