बग्गी (मंडी)। देशभर में बीटेक पानीपुरी वाली के नाम से पहचान बना चुकीं तापसी उपाध्याय का सोमवार को बल्ह उपमंडल के बग्गी क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए लोगों से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बग्गी पहुंचने से पहले तापसी उपाध्याय ने हाटेश्वरी माता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ में आयोजित 15 दिवसीय नव नियुक्त शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में अखिल विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बाल किशन तथा विद्यालय के संस्थापक सोहन सिंह ठाकुर और अन्य मौजूद रहे। संवाद