फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नींद में सिस्टम...फर्श पर रातें काट रहे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मरीज के इलाज के साथ तीमारदारों को भी अब रात गुजारने की चिंता सता रही है। जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सराय भवन के बावजूद तीमारदारों को ठहरने की सुविधा नहीं मिल रही है। मजबूरी में उन्हें अस्पताल के रोगी वार्डों में फर्श पर रातें काटनी पड़ रही हैं या निजी होटलों में कमरा लेकर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लाडा के तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से बने दो मंजिला सराय भवन का लोकार्पण 23 अक्तूबर 2018 को तत्कालीन सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा ने स्थानीय विधायक प्रकाश राणा की मौजूदगी में किया था। भवन की पहली मंजिल के बड़े हॉल में 20 से अधिक तीमारदारों के ठहरने की क्षमता है। दूसरी मंजिल पर तीन कमरे भी इसके लिए आरक्षित हैं। भवन में शौचालय और स्नानागार की सुविधा के साथ दानी सज्जनों की ओर से बेड और बिस्तर भी उपलब्ध करवाए गए थे।
वर्तमान में अस्पताल प्रबंधन सराय की एक मंजिल का इस्तेमाल दवाओं के भंडारण के लिए कर रहा है। जबकि दूसरी मंजिल के कमरों में स्टाफ कर्मियों के रहने की बात सामने आई है। इससे बीते करीब तीन साल से सराय भवन का लाभ तीमारदारों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

तीमारदार विनोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों के भर्ती होने पर उनके साथ आए लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें वार्ड के फर्श पर ही लेटकर रात गुजारनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों संजय, रीता और विवेक ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सराय भवन को तत्काल तीमारदारों के लिए खोलने की मांग की है।
अस्पताल प्रशासन से सराय भवन के इस्तेमाल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। -मनीश चौधरी, रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। जल्द अस्पताल प्रशासन को सराय भवन तीमारदारों के इस्तेमाल में लाने के निर्देश दिए जाएंगे। -डॉ. अशोक चौहान, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें