फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट तहसील में 10 पटवार वृत्त खाली, राजस्व कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट तहसील में स्टाफ की कमी के चलते आम जनता के राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हिमाचल किसान सभा गोपालपुर खंड कमेटी के अध्यक्ष दिनेश काकू और सहसचिव नंद लाल राव ने बताया कि तहसील के 24 पटवार वृत्तों में से केवल 13 में पटवारी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 10 पटवार वृत्त लंबे समय से खाली हैं। पटवारियों की कमी के कारण एक ही कर्मचारी को अतिरिक्त वृत्तों का जिम्मा संभालना पड़ रहा है। इससे काम का दबाव बढ़ गया है और ग्रामीणों को जमाबंदी, इंतकाल, निशानदेही, तकसीम सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं के अनुसार तहसील कार्यालय में सहायक के दो, जमादार का एक और प्रक्रिया संबंधी दो पद भी लंबे समय से रिक्त हैं। किसान सभा ने सरकार से सभी रिक्त पद जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकाघाट एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि पटवारियों के रिक्त पदों का मामला विभाग और सरकार के ध्यान में है। नियुक्ति के लिए मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें