फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले के लिए पहुंचे झूले, सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली अप्रैल से शुरू होगा मेला, साजो सामान के साथ पहुंचे कारोबारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के लिए कारोबारियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। करीब 15 दिन तक चलने वाले मेले में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगना शुरू हो गए हैं। मेला स्थल के इर्द गिर्द खिलौने और खाने पीने की दुकानें भी सजना शुरू हो गई हैं।
पहली अप्रैल को राज्य स्तरीय मेले का शुभारंभ होगा। मिनी सचिवालय परिसर के नजदीक दुकानें सजना शुरू हुई हैं। एथलेटिक सेंटर में दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही कारोबारियों ने दुकानें खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 45 लाख रुपये की आमदनी झूला, डोम से मेला समिति को हुई है। शनिवार को मेला स्थल के समीप झूले सजना जब शुरू हुए तो छोटे बच्चे भी आ पहुंचे। अभी झूले पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं। मेले में शिरकत करने वाले हजारों मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। समूचे शहर को रंग रोगन से चकाचक किया जा रहा है। मेला समिति के चेयरमैन एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि देवता मेले में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए मुख्य चौराहों पर स्वागत गेट भी लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें