खाद्य आपूर्ति विभाग ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। फल एवं सब्जी विक्रेताओं की ओर से मनमाने दाम वसूल करने पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने उन्हें चेताया है। निर्देश दिए कि मूल्य सूची के बिना फल और सब्जी की बिक्री की तो कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को जोगिंद्रनगर में फल एवं सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने बैठक बुलाकर कारोबारियों से चर्चा की।
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक केसी पुरी ने कहा कि कुछ दुकानदारों की ओर से मनमाने दाम वसूलकर ग्राहकों को चूना लगाने की शिकायतें आ रही हैं। इसके बाद विभाग ने दुकानों में मूल्य सूची जांचने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। थोक विक्रेताओं की ओर से खरीदी गई सब्जी में निर्धारित दामों से अधिक वसूली पर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि कुछ कारोबारियों के चालान भी विभाग ने काटे हैं। गली, सड़ी सब्जी को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
....
तय समय पर बिल उपलब्ध करवाने के आदेश
थोक विक्रेताओं को तय समय पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं को बिल उपलब्ध करवाने के आदेश खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किए हैं। कारोबारी संजय कुमार, कालीदास, प्रेम सिंह ने बताया कि तय समय पर फल एवं सब्जी के बिल दुकानों में न पहुंचने के चलते भी कारोबारियों को अनावश्यक कार्रवाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।