फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

विज्ञापन
सुंदरनगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य पद की शपथ लेते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। व्यापार मंडल सुंदरनगर के नवनिर्वाचित प्रधान, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भोजपुर के श्री गोपाल मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण करने वालों में व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान संदीप कुमार और अनिल सूद, उपप्रधान अमित शर्मा और प्रवीण खुल्लर, संगठन महामंत्री धर्मपाल अवस्थी, महासचिव नवीन महाजन, सह सचिव रमेश कुमार, लेखराज शर्मा और इंद्र कुमार, प्रचार सचिव विजय शर्मा, सह प्रचार सचिव कमल किशोर और कोषाध्यक्ष शिव भल्ला शामिल रहे।
समारोह में प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल ने मनोनीत किए कार्यकारिणी सदस्यों जगदेव पलटा, संजय कुमार, वरुण सूद, सुमित पठानिया, देवेश गुप्ता, सार्थक सेन, दीपक शर्मा, ललित कुमार, शिव कुमार, मनजीत सिंह, निखिल मल्होत्रा, भीष्म रहेजा, उमेश गुप्ता, हरीश कुमार, अरुण सैनी, रजत सैनी, मोहित सोनी, रोहित उप्पल, अमृत पाल सिंह, देवानंद, दीपक, मोहन, सुरेंद्र ढींगरा, राजेंद्र गुप्ता, पुनीत शर्मा, अक्षय कौशल, संजय गुप्ता और सन्नी आहूजा शामिल रहे। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान जितेंद्र शर्मा और पार्षद नरेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें