फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर स्कूल में बाक्सिंग व बगला में स्थापित होगा जूडो रिंग

Mon, 08 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सुंदरनगर(मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्कूल एवं खेल संघ की बैठक रावमापा (बाल) सुंदरनगर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने की। इस मौके पर गवर्नर ट्रॉफी जिला मंडी द्वारा जीतने पर उपनिदेशक ने बधाई दी।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा अधिकारी पवन शर्मा ने बैठक में जिला मंडी की उपलब्धियों के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रेस सचिव डॉ. संजय यादव ने सुझाव दिया कि राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला के जिन खिलाड़ियों ने प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व किया है, उन्हें संघ सम्मानित करेगा। उन्होंने उनके प्रशिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित करने की वकालत की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान एवं उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि 20 बच्चों ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों में मंडी का नाम रोशन किया है। उन्हें व उनके प्रशिक्षकों को जिला स्कूली क्रीड़ा संघ मंडी सम्मानित करेगा।

उन्होंने बताया कि सुंदरनगर स्कूल में बाक्सिंग रिंग और रावमापा बगला में जूडो रिंग स्थापित  किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में राज्य स्तरीय लड़कियों की खेलों का करसोग में सफल आयोजन हुआ था। आगामी वर्ष में भी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलों का मंडी जिला में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ ने निर्णय लिया है कि जिन शारीरिक शिक्षकों का खेलों में विशेष, सराहनीय व अहम योगदान रहा है, संघ उन्हें खेल सुविधाएं देने जा रहा है। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपप्रधान मनभावन बिज, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर, शारीरिक शिक्षा अधिकारी जिला मंडी पवन शर्मा, ऑडिटर मान सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव डॉ. संजय यादव व सदस्यों में संदीप धीमान, जितेंद्र यादव, सीसे स्कूल बाल के प्रधानाचार्य मोहिंद्र पाल ठाकुर, सोहन लाल गुप्ता, धर्म चंद ठाकुर, राजेंद्र, रमेश चंद, डीपीई वीरेंद्र भारद्वाज, संतोष सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें