फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident: सुंदरनगर में फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रकों से टकराई कार; हरियाणा के युवक की मौत

Sun, 16 Aug 2026 01:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

सुंदरनगर के अलसू चौक के पास कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर देर रात कार हादसे में हरियाणा के 26 वर्षीय युवक आकाश की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से टकराने के बाद एक टेम्पो से भी जा भिड़ी। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के अलसू चौक के समीप देर रात एक कार (HR51CX8809) के दुर्घटनाग्रस्त होने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान आकाश, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार फोरलेन से गुजर रही थी। इसी दौरान अलसू चौक के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार पास से गुजर रहे एक टेम्पो से भी टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार अनियंत्रित किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें