फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जलेब के साथ आज शुरू होगा सुंदरनगर नलवाड़ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नलवाड़ मेले की प्रथम जलेब 22 मार्च को और अंतिम जलेब 28 मार्च को निकाली जाएगी। मेले का शुभारंभ पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर करेंगे। समापन अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मेले के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों को अच्छे से निभाने का आह्वान किया। कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला 2025 नशा मुक्त सुंदरनगर थीम पर आधारित रहेगा। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुंदरनगर को नशा मुक्त बनाने पर बल दिया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को नशे की चपेट से बचाया जा सके।
एसडीएम ने मेले के दौरान समुचित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद जबकि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को भी उचित दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि जवाहर पार्क मेला ग्राउंड में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। नलवाड़ मेले के दौरान पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 25 मार्च को डॉग शो और 26 मार्च को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, तहसीलदार अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सुंदरनगर में पशुओं की खरीद फरोख्त के लिए यह मेला किसी समय प्रसिद्ध था। यहां उत्तर भारत से कारोबारी पहुंचते थे और स्थानीय किसान खरीदारी करते थे। इस मेले पहाड़ी पशुओं की भी मांग होती थी। बदलते दौर के बीच अब यह मेला सिर्फ रस्म तक ही सीमित कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें