फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... से गूंजा सुंदरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन
विज्ञापन

बीएसएल जलाशय में विधिवत किया प्रतिमाओं का विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। 11 दिन तक गणपति भक्ति में रंगा सुंदरनगर शुक्रवार को जयघोष से गूंज उठा। गणेशोत्सव के समापन पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले गए।
वीरवार रात अंतिम भजन संध्या के बाद शुक्रवार को बीबीएमबी कॉलोनी जीरो चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुराना बाजार, भोजपुर सहित विभिन्न स्थानों से शोभायात्राएं निकलीं। इसके बाद प्रतिमाओं का बीएसएल जलाशय में विधिवत विसर्जन किया गया। धनोटू, हराबाग, जयदेवी, चांबी और धारंडा में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर गणेश उत्सव समिति ने पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए पिछले तीन साल से प्रतिमा का जलाशय में विसर्जन बंद कर दिया है। शोभायात्रा के बाद प्रतिमा को मंदिर में दोबारा प्रतिष्ठित किया जाता है। समिति अध्यक्ष प्रवीण कपिला ने बताया कि आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बार हराबाग और धारंडा के मंडलों ने भी ऐसी पहल की।
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन और बीबीएमबी ने सुरक्षा के इंतजाम किए। बीबीएमबी की ओर से विसर्जन स्थल पर बोट और फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर पहुंचे और घरों में स्थापित प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें