एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर कार्यो के तहत नागरिक चिकित्सालय, सुंदरनगर के चिकित्सा उपकरण का उद
- फोटो : परिजन
सुंदरनगर (मंडी)। एनटीपीसी कोलडैम ने सीएसआर के तहत नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर को 10 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण प्रदान किए। इन उपकरणों का उद्घाटन एनटीपीसी कोलडैम परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने सोमवार को किया। इसके पश्चात इन्हें नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर को सौंप दिया गया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चमन ठाकुर ने बताया कि सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में कई उपकरणों की जरूरत थी। इसके लिए जिला प्रशासन मंडी की ओर से एनटीपीसी कोलडैम से सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर को चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए दस लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई।
इससे ऑपरेशन थियेटर में ऑटो क्लेव, इनवर्टर, फिजियोथेरेपी के उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर उपस्थित विशेष अतिथि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने कहा कि चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से सुंदरनगर एवं आसपास के रोगियों की जांच एवं उपचार में अत्यधिक सहायता प्राप्त होगी। इस मौके पर एनटीपीसी कोलडैम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश बिश्नोई, अपर महाप्रबंधक शशि कुमार, डाॅ. अंजुला अग्रवाल, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद