फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच के घटिया निर्माण कार्य की केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

Mon, 07 Apr 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठा
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली-मंडी नेशनल हाईवे में हो रहे घटिया निर्माण कार्य की शिकायत की। उन्होंने कहा कि करीब 125 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण कार्य वर्ल्ड बैंक की सहायता से किया जा रहा है, लेकिन इसमें लगी कंपनियां और एजेंसियां कार्य को ठीक तरीके से नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि हाईवे के कई हिस्सों में सड़क को पूरी तरह से खोद दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कार्य में हो रही देरी और अव्यवस्था को लेकर चिंता जताई और निर्माण की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की मांग की।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मौके पर ही अपने अधिकारियों को बुलाकर संबंधित कंपनी के कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परियोजना के लिए निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जालंधर-हमीरपुर-मंडी नेशनल हाईवे-3 को वर्ल्ड बैंक की मदद से डबल लेन किया जा रहा है। इसमें सरकाघाट से पाड़छू तक सड़क की स्थिति अत्यंत खराब बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें