मंडी। सीटू से संबंधित एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन मंडी जिला की 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। चुनाव की प्रक्रिया सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पूरी की गई ।
लडभड़ोल लोकेशन के सुमित कुमार को प्रधान, नेरचौक के संजय कुमार और बलद्वाड़ा की संतोष कुमारी को उप प्रधान, संधोल के पंकज कुमार महासचिव, जोगिंद्रनगर के जितेंद्र कुमार और पधर की अनीता देवी सहसचिव और मंडी के हंसराज को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा डैहर के तिलक राज, पंडोह की रिंटू भाटिया, जंजैहली के कुशाल, बलद्वाड़ा के कमल कुमार, रोहांडा के मनोज शर्मा, मंडी के शिवलाल, सरकाघाट के जोगिंद्र कुमार, धर्मपुर की ममता शर्मा, जंजैहली के कोमल कुमार, छतरी के देवेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संवाद