फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर हर दिन झूठ रही बोल रही सुक्खू सरकार : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में राज्य सरकार रोजाना झूठ बोल रही है और विपक्ष पर गलत आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। सरकार अपने झूठ का बचाव कुतर्कों से कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पंचायत चुनाव को लेकर झूठ बोल रहे हैं और अपने मंत्रियों व नेताओं से भी झूठ बुलवा रहे हैं।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने चुनौती दी कि यदि मुख्यमंत्री वास्तव में समय पर पंचायत चुनाव करवाने को लेकर आश्वस्त हैं तो इस संबंध में लिखित में भरोसा दें, अन्यथा यह स्वीकार करें कि सरकार चुनाव से भाग रही है। इससे ही इस मुद्दे का पटाक्षेप हो जाएगा। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष के तर्कों को नकार नहीं सकते। अब तक सरकार पंचायतों का आरक्षण रोस्टर तय नहीं कर पाई है और अब पुनर्सीमांकन के नाम पर चुनाव टालने का नया बहाना खोज रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निरमंड में जल शक्ति विभाग के भवन निर्माण की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि यह सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार है या व्यवस्था परिवर्तन का कोई नया मॉडल, जहां चहेते ठेकेदारों को मनमानी की खुली छूट दी गई है।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित देख रहे राह
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हजारों लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं। सभी राहत की उम्मीद में सरकार की राह देख रहे हैं। महीनों बीत जाने के बावजूद प्रभावित परिवारों को कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम केंद्र सरकार की आलोचना और आत्मप्रशंसा में व्यस्त हैं, जबकि जनता अब भी राहत की प्रतीक्षा कर रही है।

मनीषा और संदीप ने बढ़ाया मान
जयराम ठाकुर ने दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनीषा कुमारी और संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें