फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग नलवाड़ मेले की पहली संध्या में सुकेती कलाकारों का धमाल

Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुति देते गायक नरेश भारद्वाज। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर मौजूद गांव की महिलाएं।
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय करसोग नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह स्थानीय कलाकारों के नाम रही। इस संध्या को ‘सुकेती नाइट’ नाम दिया गया। इसमें विशेष रूप से सुकेत क्षेत्र के कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता महेश राज ने शिरकत की।
विज्ञापन

संध्या में नरेश भारद्वाज, मोहन गुलेरिया, पाल सिंह, टीटू रायजादा और सुकेती नाटी किंग पाल सिंह बतौर स्टार परफॉर्मर रहे। नरेश भारद्वाज ने ‘मेला लागा माहूंनाग’, ‘लागे ढिल्ले’, ‘रिजा गेश’, ‘सोनिया चालदे रोदे लागे चेखिये’ जैसे गीतों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मोहन गुलेरिया ने कुंजू-चंचल की ठेठ पहाड़ी प्रस्तुति में टू-इन-वन आवाज से समां बांध दिया।
एसएमएस चोवासी ने ‘लागा इश्क रोगा’, ‘सीते बी रामा’, ‘टीटी हॉर्न बजांदे’ जैसे गीतों से माहौल को संगीतमय कर दिया। वहीं, पाल सिंह ने ‘ठंडाडा पानी नागा री बाएं’, ‘राधु लाड़िये’, ‘मोरे लागो छोरी री ढेरी’ जैसी नाटियों से पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुष्का, कुसुमलता और रितिका की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में नारायण सिंह, अनीश ठाकुर, धर्मदास, रोहित, नरेश, सुनीता, मेहर सिंह, नवीन चौहान, प्रदीप कुमार, शुष्मा, डॉ. पंकज, गीता वर्मा, नरेंद्र, एनके राणा, लता ठाकुर, देवेंद्र कुमार जय, गीता ठाकुर, संजु सुकेती, आनंद अनु, प्रभा ठाकुर, सुनीता, बिमला चौहान, लीला देवी, बंसी बॉबी और मोहन गुलेरिया ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें