फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वाल के राजवीर को मिला सुकेत कुमार का खिताब

Mon, 28 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल के वरिष्ठ वर्ग में रोहतक के सोमवीर ने सुकेत केसरी का खिताब जीता। कनिष्ठ वर्ग में सुकेत कुमार का खिताब ध्वाल के राजीव कुमार ने जीत कर गुर्ज अपने नाम किया है। विजेता पहलवानों को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ने गुर्ज तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोमवार को मेले के समापन पर नगौण खड्ड में आयोजित वरिष्ठ वर्ग के फाइनल मुकाबले में रोहतक के सोमवीर ने जम्मू के बिनिया को हराकर सुकेत केसरी का खिताब जीता। उन्हें बुर्ज के साथ 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता  को 31 हजार की राशि इनाम दी गई। कनिष्ठ वर्ग के मुकाबले में ध्वाल अखाड़े के राजवीर ने ध्वाल अखाड़े के मुकेश कुमार को हरा कर जीत दर्ज की। विजेता को इनाम में 20 हजार व गुर्ज प्रदान किया गया।

उपविजेता मुकेश को 15 हजार की राशि इनाम में दी गई। उधर, मेले के दौरान सोमवार को कुश्ती देखने के लिए लोगों का भारी जनसमूह उमड़ा। इस कारण पुलिस को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में कड़ी मशक्त करनी पड़ी। इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, राजीव कुमार, पूनम शर्मा, एजी शेख, एलआर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें