फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में भव्य शोभायात्रा के साथ सुकेत देवता मेला शुरू

Sun, 26 Mar 2023 05:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में देवताओं व देवलुओं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला रविवार को सुंदरनगर में भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है।
देवी-देवता पांच दिवसीय मेले के लिए सुबह से ही शुकदेव वाटिका पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर करीब एक बजे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने देव कमरुनाग और राज देवता श्री मूल माहूंनाग समेत अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद शुकदेव वाटिका से जवाहर पार्क तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा भोजपुर बाजार होते हुए मेला स्थल पहुंची। इस दौरान रास्ते में कई जगह लोगों ने देवी-देवताओं पर पुष्प वर्षा कर उनके स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से पूरा शहर गूंजायमान रहा। शोभायात्रा में विधायक राकेश जंवाल, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर और नाचन से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शोभायात्रा के मेला स्थल पर पहुंचने पर देवी-देवता अपने-अपने स्थान पर विराजमान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर पार्क में मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि रोहित ठाकुर को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। शोभायात्रा में तहसीलदार वेद प्रकाश, बीडीओ विवेक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पार्षद नरेश वर्मा, समाजसेवी एजी शेख, पूर्व पार्षद तुलेंद्र बिट्टा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश सेन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में देवताओं व देवलुओं

सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के शुभारंभ पर निकली शोभायात्रा में देवताओं व देवलुओं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें