फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेत देवता मेला सुंदरनगर में पंजीकृत देवी-देवता ही करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत सर्व देवता कमेटी की आम सभा सोमवार को जवाहर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता सुकेत सर्व देवता कमेेटी के प्रधान अभिषेक सोनी ने की। इसमें राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के आयोजन तथा कोरोना काल के दौरान देव संस्कृति तथा परंपराओं के निर्वहन को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में प्रस्ताव पारित कर कोरोना काल में सुकेत देवता मेले की परंपरा को न टूटने देने पर प्रधान अभिषेक सोनी का आभार व्यक्त किया। अभिषेक सोनी ने बताया कि इस वर्ष का राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष सुकेत देवता मेले में कुल्लू दशहरा की तरह विशेष देवी, देवताओं को नहीं बुलाया जाएगा। मेले में परंपरानुसार सभी पंजीकृत देवी-देवता अपनी हाजिरी सुकेत अधिष्ठात्री श्री महामाया के समक्ष भरेंगे।
कोरोना काल में कुछ एक स्थानों में देव परंपरा का निर्वहन नहीं हो पाया है, जिसके चलते देवी-देवताओं तथा उनके गण नाराज हो गए हैं। इन सभी देवी-देवताओं तथा गणों को मनाने के लिए नवरात्रों के दौरान विशेष पूजा की जाएगी। निर्णय लिया कि सुकेत सर्व देवता कमेटी की ओर से जारी बयानों पर कोई गलत टिप्पणी करता है तो उसके विरुद्ध देव कार्रवाई तथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुछ लोगों ने देव समाज को बदनाम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

बैठक में मूल माहूंनाग के प्रधान संत राम, गुर काहन चंद, बड़ा देव कमरूनाग के सचिव दुनी चंद, सुकेत सर्व देवता कमेटी सचिव जयराम, कोषाध्यक्ष खजाना राम, उपप्रधान देवकी नंदन, आचार्य रोशन शर्मा, सुरेश शर्मा, रामदास, नवल किशोर, प्रेम, श्याम लाल, तिलक राज, नवल किशोर, नानक चंद, रूपलाल, युधिष्ठिर, धनदेव, प्रदीप मिन्हास, मणी ठाकुर सहित अनेक देवी-देवताओं के गूर, पुजारी तथा कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
...
सुकेत देवता मेले को लेकर रूपरेखा तैयार
अभिषेक सोनी ने कहा कि राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के आयोजन को लेकर सुंदरनगर प्रशासन को निर्णय लेना है। सुकेत देव कारदारों ने मेले के लिए रूपरेखा तैयार कर दी है। मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर के साथ आगामी दिनों में बैठक कर मेले को किस प्रारूप में आयोजित करना है, उसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें