फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रस्साकशी में सुकन्या की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत डहणू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। कार्यक्रम में सेना मेडल से सम्मानित कैप्टन कमल किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान रस्साकशी के मुकाबले में सुकन्या की टीम प्रथम और कांता की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

100 मीटर रेस में अंजना प्रथम, कंचना दूसरे और नीलम तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में सानू प्रथम, किरणा दूसरे, सान्वी तीसरे स्थान पर रहीं। नींबू दौड़ में तामेश्वरी प्रथम, नीलम दूसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल दौड़ में ठाकरी देवी प्रथम रहीं। समूह गान में डहणू मंडल प्रथम रही। मुख्य अतिथि ने महिला मंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए नकद 5000 रुपये नकद राशि भेंट की। सभी विजेताओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें