फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 13 May 2016 01:13 AM IST
मंडी
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी की गुडाह पंचायत के ढोटला गांव में एक महिला ने अपने घर के समीप के खेतों में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी दौलत राम निवासी ढोटला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


 गुडाह पंचायत की प्रधान कुब्जा देवी ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब 9 बजे कौशल्या देवी (30) ने घर से रस्सी उठाई और समीप के खेतों में चली गई। इस दौरान उसने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने जब कौशल्या की लाश पेड़ पर लटकी देखी तो उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान कुब्जा देवी को घटना की सूचना दी।

प्रधान ने मौके पर पहुंचकर गोहर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही एसएचओ गोहर चांद किशोर पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद मृतका के परिजनों और मायके वालों के बयान भी पुलिस ने कलमबद्ध कर लिए हैं। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि शव के पास कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें