फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय कर कठिन मेहनत से ही मिलेगी सफलता : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बगला स्कूल की छात्राओं ने किया एक्सपोजर विजिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ उसे हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और आज की मेहनत ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला की 11वीं-12वीं की छात्राओं के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने छात्राओं से पढ़ाई, कॅरिअर और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं ने भारतीय स्टेट बैंक की गांधी चौक शाखा में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, बचत और साइबर सुरक्षा की जानकारी ली। इसके बाद महिला पुलिस थाना भ्यूली में महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) अजय बद्रेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार सैनी तथा स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें