फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थी अब ई-बुक्स वीडियो लेक्चर से करेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
चौंतड़ा सीबीएसई स्कूल की ई लाईब्रेरी में अपने तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए हाईटैक तरीके से पढ़ाई क
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौंतड़ा में अब विद्यार्थी ई-बुक्स और वीडियो लेक्चर से प्रतियोगी परीक्षाओं की जटिलताओं को बड़ी सरलता से दूर कर पाएंगे। 1935 में खुले स्कूल में ई लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध हो जाने से परीक्षार्थियों को नीट, जेईई, यूपीएससी परीक्षाओं के लिए एक क्लिक में डिजिटल कंटेंट मिलेगा।
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 600 से अधिक विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों को तैयार करने के लिए ई लाइब्रेरी में 20 टैबलेट, दस थ्रीडी स्क्रीन के कंप्यूटर के अलावा वाईफाई की उच्च स्तरीय सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। इसका लाभ पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा। करीब 90 साल पुराने चौंतड़ा स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे साइंस, कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए छह स्मार्ट क्लासरूम के अलावा आईसीटीसी और आईईटीएस प्रयोगशालाएं भी अपग्रेड की गई हैं जो मेधावी विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्कूल शिक्षक युधिष्ठर राणा के अनुसार ई लाइब्रेरी में 40 से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से सैकड़ों विद्यार्थी डिजिटल पढ़ाई का लाभ उठाएंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौंतड़ा में सीबीएसई का पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद अब ई लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए करीब बीस टैबलेट, 6 कंप्यूटर के अलावा ई बुक्स और वीडियो लेक्चर की सुविधाओं में विस्तार किया है। विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए हाईटेक सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की है। -रविंद्र पाल, प्रधानाचार्य, राजकीय पाठशाला चौंतड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें