फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइंस सिटी में विज्ञान को करीब से समझेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 19 मेधावी विद्यार्थी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर साइंस सिटी जालंधर जाएंगे। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का चयन वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर अंक के आधार पर किया गया है। समग्र शिक्षा के तहत होने वाले भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को किताबों में पढ़े विज्ञान को प्रयोगों और मॉडलों के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

साइंस सिटी में विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को करीब से देखेंगे। विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग, ऊर्जा, अंतरिक्ष, पर्यावरण और आधुनिक तकनीक से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे। वैज्ञानिक मॉडलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से जटिल अवधारणाओं को सरल तरीके से समझने का अवसर भी मिलेगा।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। विद्यार्थियों का चयन जिले के छह शिक्षा खंडों से किया गया है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि छह शिक्षा खंडों से 19 विद्यार्थी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में साइंस सिटी जालंधर में चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें