फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ड्राइविंग प्रशिक्षक अमर चंद शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने हेलमेट लगाओ, जान बचाओ, यातायात नियमों का करें पालन, सुरक्षित बनाएं अपना जीवन... जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. राजीव राणा, प्रो. पुष्पेंदर सिंह, प्रो. विशाल कुमार, प्रो. सुनील राव, डॉ. अरुण शर्मा, प्रो. राजेश कुमार और प्रो. संजीव कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें