सरकाघाट (मंडी)। अमृत सेवा समिति सरकाघाट इकाई की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में योग शिविर लगाया गया। इसमें योग शिक्षक शिक्षक नेक राम शास्त्री ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को पेट साफ रखने संबंधी योग आसन बताए।
सूर्य नमस्कार मानव जीवन में क्षमता बढ़ाने और आंखों में साफ दृष्टि रखने संबंधी क्रियाओं का प्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और अध्यापकों को निरोगी काया रखने के बारे में योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी। कहा कि यदि पेट साफ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इस लिए हर आयु वर्ग, महिला-पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। संवाद