सरकाघाट कॉलेज में करिअर काउंसलिंग कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग प्लेसमेंट सेल एवं क्रैक अकादमी सरकाघाट की ओर से एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। वरिष्ठ काउंसलर नरेंद्र सलारिया और काउंसलर दलीप गुप्ता एवं पूनम मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
प्राचार्य ने आधुनिक समय में रोजगार क्षेत्र में आवश्यकताओं, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कैसे तैयारी करनी है, की जानकारी साझा की। वरिष्ठ काउंसलर नरेंद्र ने बीसीए, बीए, बीकॉम के विद्यार्थियों को रोजगार अवसरों के बारे में जागरूक किया। संवाद